यूके में अवैध रूप से कार्य कर रहे 36 भारतीय गिरफ्तार 28-06-2012
लंदन। यूनाइटेड किंगडम के आव्रजन
अधिकारियों ने हाल के महीनों में अपनी बड़ी कार्रवाइयों में से एक में मंगलवार को 36 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की उम्र 23
से 56 वर्ष के बीच है। ये लोग साउथहाल में अवैध रूप से काम कर रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर, यूके
बॉर्डर एजेंसी ने मेट्रोपोलिटन पुलिस की सहायता से काम की तलाश में रोजाना किंग स्ट्रीट में इकट्ठा होने वाले लोगों
को गिरफ्तार किया।आव्रजन अधिकारियों ने मंगलवार सुबह क्षेत्र को अपने घेरे में ले
लिया और
वहां उपस्थित लोगों के इमीग्रेशन कागजातों की जांच करने लगे। वे यह देख रहे थे कि ये लोग यूके
में रहने और काम करने के अधिकारी हैं या नहीं। सूत्रों ने बताया कि कुछ छात्रों सहित 36
भारतीय पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से कुछ
ने इमीग्रेशन कानून का उल्लंघन किया था और कुछ अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रह रहे
थे। दो को इमीग्रेशन जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है।
|