भारत की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत 29-06-2012
बैंकॉक। भारत ने जूनियर एशिया कप
हॉकी टूर्नामेंट में श्रीलंका को 16-0 से रौंदते हुए अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। भारत की चार खिलाड़ियों अनुपा बारला, वंदना कटारिया, पूनम रानी और रितु रानी ने तीन-तीन गोल किए। नवनीत कौर ने छठे मिनट
में मैदानी गोल करके खाता खोला। इसके बाद अनुपा और वंदना ने गोल दागे। उप कप्तान पूनम रानी ने
17वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला,
जबकि पाच मिनट बाद लिली चानू ने स्कोर 5-0
कर दिया। पूनम ने पेनाल्टी कॉर्नर पर एक और गोल
करके हाफ टाइम तक स्कोर 6-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी भारत
का दबदबा जारी रहा। वंदना और अनुपा ने तीन मिनट के भीतर अपने दूसरे गोल किए। इसके बाद सुशीला
चानू और पूनम ने पेनाल्टी को गोल में बदला। दीप इक्का ग्रेस ने 44वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। कप्तान
रितु रानी ने आखिरी पाच में से तीन गोल किए, बाकी दो गोल वंदना और अनुपा के हिस्से में गए। भारत को मिले 15
पेनाल्टी कॉर्नर में से पाच पर गोल हुए। ग्रुप-ए के अन्य मैच में मलेशिया ने सिंगापुर
को 7-0 से हराया, जबकि जापान ने पाकिस्तान को 17-0 से मात दी। टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहने वाली टीमें 2013
में होने वाले एफआइएच जूनियर महिला
विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
|