समुद्र में दफनाए जाएंगे नील आर्मस्ट्रांग 07-09-2012
चांद पर अपना पहला कदम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्षयात्री नील
आर्मस्ट्रांग को समुद्र में दफनाया जाएगा। यह जानकारी आर्म्सट्रांग के
पारिवारिक प्रवक्ता रिक मिलर ने दी है। हालांकि आर्मस्ट्रांग को किस वक्त व
किस स्थान पर समुद्र में दफन किया जाएगा, इसकी जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं
हुई है। गौरतलब है कि आर्मस्ट्रांग का निधन 25 अगस्त को हुआ था। वह 82 वर्ष के
थे। आर्मस्ट्रांग ने अपोलो 11 अंतरिक्षयान में शामिल यात्रियों की अगुआई की
थी। यह विमान 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर उतरा था। आर्मस्ट्रांग ने
चंद्रमा पर पहला कदम रखा था। उस समय उन्होंने कहा था कि एक इंसान का यह
छोटा कदम मानव जाति की बड़ी जीत साबित हुआ। आर्मस्ट्रांग और उनके सहयोगी बज एल्डरिन ने चंद्रमा की सतह पर ढाई घंटे
बिताए थे। इस दौरान दोनों ने सैम्पल जमा किए थे, प्रयोग किए थे और
फोटोग्राफ लिए थे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अभियान में शामिल तीसरे
अंतरिक्षयात्री माइकल कोलिंस चंद्रमा की कक्षा में यान को नियंत्रित कर रहे
थे। |