राज्यपाल श्री यादव को कविता संग्रह भेंट 17-01-2013
राज्यपाल
श्री राम नरेश यादव को आज यहाँ बालिका शिशु पर आधारित काव्य संग्रह मां
मुझ को भी जीने दो‘ भेंट किया गया। यह काव्य संग्रह श्रीमती आशा रानी
श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है।
राज्यपाल
श्री राम नरेश यादव ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिला
सशक्तिकरण वर्तमान दौर की सर्वाधिक सामयिक और प्राथमिक आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि महिला वह धुरी होती है जिसके चारों ओर परिवार,समाज और देश
घूमता है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अशिक्षित महिला,समाज पर बदनुमा दाग की
तरह हैं। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं में चेतना के प्रसार के लिए उनसे
जुड़े मुद्दे और विषयों पर सरल,सहज भाषा में भावना को सम्प्रेषित करती हुई
इस संग्रह की कविताएँ लोगों को जागरूक बनाने में मदद करेगी। उन्होंने
श्रीमती श्रीवास्तव के इस साहित्यिक प्रयास की सराहना की।
ज्ञातव्य
है कि श्रीमती आशा रानी श्रीवास्तव मुख्यतः बच्चों से जुड़े विषयों पर लेखन
करती हैं। इसके पूर्व हंसता बचपन‘ शीर्षक से उनका एक बाल कविता संग्रह भी
प्रकाशित हो चुका है। |