राम सिंह को उसके दोस्त मेंटल कहते थे क्योंकि.. 11-03-2013
वसंत विहार गैंगरेप की घटना ने समूचे देश को झकझोर दिया। रूह को कंपाने
वाले इस हादसे से देश उबल पड़ा था। सोमवार सुबह दिल्ली गैंगरेप का मुख्य
आरोपी मौत को गले लगा लिया। चलिए हम आपको उसके बारे में खास बातें बताते
हैं। राम सिंह के दोनों हाथ मुड़े हुए थे। इसके बावजूद वह बस चलाता था। उसके
पास राजस्थान का ड्राइविंग लाइसेंस था। मेडिकल फिट नहीं होने के बावजूद
उसे बस चलाने देना प्रशासन को सवालों के घेरे में लेता है। रामसिंह पता,
झुग्गी नंबर जे 49, रविदास कैंप, आरके पुरम सेक्टर 3 । राम सिंह का बस
चलाने का काम करता था। उस काली रात भी इसने अपना आपा खोया और हैवानियत का
नंगा नाच किया। राम सिंह को उसके दोस्त मेंटल बुलाते थे। क्योंकि वह गुस्से में आपा खो बैठता था। |