मुंबई में बस-टैंकर के बीच टक्कर, 15 की मौत 29-05-2013
मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग में ठाणे जिले के पास एक निजी बस और
टैंकर के बीच हुई टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार सुबह सात
बजे हुआ। जब बस अहमदाबाद से मुंबई जा रही थी। टैंकर से टकराने के बाद बस
नदी में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, राहत कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि
आपदा प्रबंधन बल को वहां सेवा में लगा दिया गया है और चिकित्सा दल को
दुर्घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। अतिरिक्त जिलाधिकारी अशोक
शिंगारे ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को मुंबई के अस्पताल में
भर्ती कराया जा रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
|