अपहृत जहाज से छुड़ाए गए 14 भारतीय नाविक 07-06-2013
अबुजा। अदन की खाड़ी में यूरोपीय यूनियन [ईयू] और नाटो के अपहृत जहाज के
14 भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया गया है। संदेश मिलने के बाद दोनों संगठनों
के युद्धपोतों के माध्यम से की गई कार्रवाई में अपहृत जहाज पर मौजूद
सोमालियाई समुद्री लुटेरे भाग गए। ईयू नेवल फोर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है, \'14 भारतीय नाविक
अब सुरक्षित हैं। उनके जहाज को अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने गत पांच
जून को कब्जे में ले लिया था। ईयू के कार्ल्सकरोना और नाटो के वान
स्पीज्क युद्धपोतों के माध्यम से की गई कार्रवाई में उन्हें छुड़ा लिया
गया।\' ईयू नेवल फोर्स के ऑपरेशन कमांडर रीयर एडमिरल बॉब टैरेंट ने बताया,
\'भारतीय नाविक अब अपने परिवार वालों के पास लौट सकते हैं।\' |