भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति राजसात होगी 04-04-2012
ईओडब्ल्यू तथा लोकायुक्त मध्यप्रदेश के भ्रष्ट
अधिकारियों की संपत्ति को राजसात करने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि छोटे
अधिकारियों की संपत्ति तो राजसात हो जाती है लेकिन महाभ्रष्ट किस्म के आईएएस तथा
आईएफएस अफसरों की संपत्ति राजसात नहीं हो पाती। मध्यप्रदेश में ही एमके सिंह,
अरविंद टीनू जोशी जैसे महाभ्रष्टाचारियों की फौज है जिनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति
को सरकार राजसात नहीं कर पा रही है।
|