लंदन ओलंपिक का टिकट माहेश्वरी को मिला 23-04-2012
पटियाला। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी रंजीत
माहेश्वरी ने शनिवार को यहां
16वीं
फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन लंदन
ओलंपिक क्वालीफिकेशन का 'बी' मानक हासिल किया। तमिलनाडु के ट्रिपल जंपर
ने नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए त्रिकूद [ट्रिपल जंप] का स्वर्ण पदक जीता। माहेश्वरी
ने 16.85 मीटर
की छलांग लगाई। यह उपलब्धि उन्होंने पांचवें प्रयास में हासिल की, जो लंदन ओलंपिक के 'बी'
क्वालीफिकेशन का मानक था। इसके साथ ही उन्होंने 16.72 मी. के मीट रिकॉर्ड
को तोड़ दिया, जो
उन्होंने ही
2007 में
बनाया था। पूर्व एशियाई चैंपियन और दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी माहेश्वरी ने 2005 और 2007 में भी फेडरेशन कप
में स्वर्ण जीता
था। ओएनजीसी
के अरपिंदर सिंह [16.20 मी.]
ने रजत, जबकि
तमिलनाडु के राजा शेखर ने 15.79 मी.
से कांस्य पदक प्राप्त किया।
महाराष्ट्र के कृष्ण कुमार राणे ने पुरुषों की 100 मी. स्पद्र्धा में 10.51 सेकंड से स्वर्ण पदक
जीता। केरल के समीर मोन ने रजत और आंध्र प्रदेश के माणिकानंद राज ने कांस्य पदक हासिल
किया। इसी स्पद्र्धा के महिला वर्ग
में हरियाणा की मनीषा ने 11.93
सेकंड के समय से पहला,
जबकि ओडिशा की सरबनी
नंदा ने दूसरा और महाराष्ट्र की शिरके भाग्यश्री ने तीसरा
स्थान प्राप्त किया।
जेवलिन थ्रोअर सुमन देवी ने छठी बार खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित
की।
|